छाती में दर्द होने से कौन सी बीमारी होती है?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 13:55

Chest Pain: छाती में दर्द होना कौन सी बीमारी होती है?

Diseases Can Cause Chest pain in Hindi: अगर आपको छाती में दर्द रहता है, तो डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें। जानें, छाती में दर्द होना कौन सी बीमारी होती है

Chest Pain Causes in Hindi: छाती के दर्द को हृदय की बीमारियों से जोड़ा जाता है। कई बार छाती में दर्द गैस या एसिडिटी की वजह से भी हो जाता है, ऐसे में इसे सामान्य माना जाता है। लेकिन अगर आपको बार-बार छाती में दर्द होता है या फिर सांस लेने में तकलीफ होती है, तो इन लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। क्योंकि कुछ गंभीर स्थितियां भी छाती में दर्द का कारण बनते हैं। कई बार छाती का दर्द एमरजेंसी का भी संकेत हो सकता है। आइए, छाती में दर्द होना कौन सी बीमारी है? या फिर छाती में दर्द किन कारणों से होता है? जानते हैं इसके बारे में- 
छाती में दर्द होना कौन सी बीमारी है?- Diseases Related to Chest Pain in Hindi
हार्ट अटैक- Heart Attack
छाती में दर्द हार्ट अटैक का एक लक्षण हो सकता है। हार्ट अटैक एक गंभीर बीमारी होती है, जिसमें व्यक्ति को बार-बार छाती में दर्द हो सकता है। छाती में दर्द के साथ ही सांस लेने में दिक्कत, कमजोरी, चक्कर आना और थकान लगना भी छाती में दर्द लक्षण हो सकते हैं। इसलिए अगर आपको पहले कभी हार्ट अटैक आ चुका है, इसके बाद भी छाती में दर्द होता है, तो इसे नजरअंदाज न करें।

chest pain
हाइपरट्रॉफिक कार्डियोमायोपैथी- Hypertrophic Cardiomyopathy
हाइपरट्रॉफिक कार्डियोमायोपैथी एक गंभीर समस्या हो सकती है। इस स्थिति में व्यक्ति को छाती में दर्द हो सकता है। यह समस्या तब होती है, जब आनुवंशिक कारकों के कारण हृदय मोटा हो जाता है। ऐसे में जब हृदय मोटा होता है तो रक्त प्रवाह बाधित हो जाता है। इससे मांसपेशियों को रक्त पंप करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। 

हाइपरट्रॉफिक कार्डियोमायोपैथी में छाती में दर्द के साथ ही सांस लेने में कठिनाई, चक्कर आना, बेहोशी, पैरों में दर्द और पेट में सूजन जैसे लक्षण भी महसूस हो सकते हैं। इस स्थिति का समय पर इलाज कराना जरूरी होता है, क्योंकि समय बढ़ने पर यह खराब हो सकता है।

प्लूरिसी रोग- Pleurisy
प्लूरिसी फेफड़ों से जुड़ी एक बीमारी है, इसमें छाती में तेज दर्द होता है। इस बीमारी में उस झिल्ली पर सूजन आ जाती है, जो फेफड़ों को कवर करती है। फ्लूरिसी रोग होने पर आपको छाती में दर्द हो सकता है। इसके अलावा कंधे में दर्द हो सकता है। साथ ही खांसने, छींकने आदि पर भी दर्द महसूस हो सकता है। सांस लेने में मुश्किल होना भी प्लूरिसी रोग का लक्षण माना जाता है।

पल्मोनरी एम्बोलिज्म- Pulmonary Embolism
प्लमोनरी एम्बोलिज्म एक गंभीर बीमारी हो सकती है। यह बीमारी तब होती है, जब रक्त का थक्का फेफड़ों रक्त पहुंचाने वाली धमनी में फंस जाता है। इस स्थिति में आपको सीने में दर्द हो सकता है। यानी छाती में दर्द होना पल्मोनरी एम्बोलिज्म रोग भी हो सकता है। इसमें आपको चक्कर आना, बेहोशी, नाखूनों का रंग बदलना जैसे लक्षण भी पल्मोनरी एम्बोलिज्म के लक्षण हो सकते हैं।

Chest Pain Causes in Hindi: हार्ट अटैक, हाइपरट्रॉफिक कार्डियोमायोपैथी, प्लूरिसी रोग और पल्मोनरी एम्बोलिज्म जैसी बीमारियों के कारण छाती में दर्द हो सकता है। अगर आपको छाती में दर्द होता है, तो इस स्थिति को बिल्कुल भी हल्के में न लें। क्योंकि कई बार तो छाती का दर्द सामान्य होता है। लेकिन कुछ स्थितियों में यह गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। इसलिए अगर आपको बार-बार छाती में दर्द होता है, एक बार डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info